क्षेत्रीय रेल स्‍तर पर हिंदी टिप्‍पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रचनात्‍मक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्‍य से महाप्रबंधक उपेन्‍द्र चन्‍द्र जोशी के निर्देशानुसार और मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्‍य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा के मार्गदर्शन में उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय के राजभाषा विभाग द्वारा क्षेत्रीय रेल स्‍तर पर हिंदी टिप्‍पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

‘बदलता भारत आशाएं एवं चुनौतियाँ’ विषय पर आयोजित हिंदी वाक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारत के बदलते स्‍वरूप और देश की उपलब्धियों, उम्‍मीदों और भावी चुनौतियों पर अपने उपयोगी विचार व्‍यक्‍त किए।
इस अवसर पर निर्णायक के रूप में उपस्थित उप मुख्‍य सतर्कता अधिकारी (यातायात) डॉ. जितेन्‍द्र कुमार ने कहा कि जब तक अस्तित्‍व है तब तक देश, समाज और पूरी दुनिया के समक्ष चुनौतियाँ बनी रहेगी। हर पहलू के सकारात्‍मक एवं नकारात्‍मक पक्ष होते हैं। हमें अपने वि‍वेक का प्रयोग करते हुए हमें सार्थक और सकारात्‍मक पक्ष चयन करना चाहिए, तभी हम उन सभी चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए आशा और उम्‍मीद के मार्ग पर अनवरत आगे बढ़ते रहेंगे। डॉ. जितेन्‍द्र कुमार ने वक्‍ताओं के विषय ज्ञान की सराहना करते हुए उनकी भाषा और अभिव्‍यक्ति शैली की प्रशंसा की।

 

इस प्रतियोगिता में निशांत चौहान, अवर लेखा सहायक, लेखा विभाग, मुख्‍यालय को प्रथम स्‍थान, संजीव कुमार, वरिष्‍ठ सेक्‍शन इंजीनियर, वैगन मरम्‍मत कारखाना झाँसी को द्वितीय, कुमारी किशोरी, मुख्‍य कार्यालय अधीक्षक, सतर्कता विभाग मुख्‍यालय को तृतीय स्‍थान प्राप्‍त हुआ। अजय कुमार राय, कार्यालय अ‍धीक्षक, संरक्षा शाखा, झाँसी तथा ओम कुमार कश्‍यप, तकनीशियन, रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली और सुदेश राव, वरिष्‍ठ सेक्‍शन इंजीनियर, वैगन मरम्‍मत कारखाना झाँसी को प्रेरणा पुरस्‍कार के लिए चुना गया।

कार्यक्रम का संयोजन वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी चन्‍द्र भूषण पाण्‍डेय ने किया तथा संचालन वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्‍डेय द्वारा किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai