जिला अस्पताल में मौजूद मृतक होमगार्ड की परिजन
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ विक्की शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में सड़क हादसे में होमगार्ड की हुई मौत। सड़क हादसे में सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। मंगलवार की देर रात वह मुरादाबाद की मुंडा पांडे थाने क्षेत्र के एक गांव से स्कूटी पर ड्यूटी के लिए आ रहे थे। ग्राम अहमदनगर ठेंगा के पास एक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की रात 11:00 बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पढ़ने वाले ग्राम अहमदनगर ठेंगा के पास हादसा हुआ।
मुरादाबाद के मुंडा पांडे थाने क्षेत्र के ग्राम मानपुर पट्टी निवासी हरकेश सिंह 57 वर्षीय होमगार्ड थे। मौजूदा समय से उनकी तैनाती थाना सिविल लाइन कोतवाली में थी। और वह वमनपुरी स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे थे। बताते हैं कि वह रोजाना अपने गांव से स्कूटी से ड्यूटी पर आते थे मंगलवार की रात हरकेश सिंह स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले बताते हैं कि ग्राम अहमदनगर ठेंगा के पास किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी हादसे में हरकेश की मौके पर मौतहो गई।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक हरकेश के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते भी लगता परिजन मौके पर आ गए।










