प्रयागराज में NCC वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों कैडेट्स बने एबीवीपी के सदस्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को प्रयाग महानगर में प्रयागराज ग्रुप NCC के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान सदस्यता अभियान का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों NCC कैडेट्स ने परिषद के विचारों और उद्देश्यों से प्रेरित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कैडेट्स ने एबीवीपी के छात्रहित कार्यों और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रयाग महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि – “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्रों के हित एवं उन्नयन हेतु कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। एबीवीपी हर परिस्थिति में छात्रों के साथ खड़ी रहती है और शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्रहित जैसे मुद्दों पर ठोस पहल करती है।”

उन्होंने बताया कि एबीवीपी की गतिविधियाँ केवल शैक्षणिक मुद्दों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह संगठन सामाजिक सरोकार, राष्ट्रभक्ति और सेवा के भाव से भी विद्यार्थियों को जोड़ता है। इसी कारण विद्यार्थी परिषद का विस्तार देश के कोने-कोने तक लगातार बढ़ रहा है।

इस अवसर पर SFD प्रांत सह संयोजिका आस्था सिंह ने कहा कि – आज के युवाओं को केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। एबीवीपी इस दिशा में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और ऊर्जा प्रदान करने का कार्य कर रही है।

NCC के पूर्व कैडेट राहुल तिवारी ने कहा कि – जिस प्रकार राष्ट्रीय कैडेट कोर अपने ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन के साथ कार्य कर रही है उसी तरह अभाविप ज्ञान शील और एकता के मंत्र के साथ कार्य कर रही है दोनों का ही कार्य राष्ट्रवादी युवा तैयार करना है।

उक्त अवसर पर पूर्व कैडेट राहुल तिवारी, NCC के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल निशांत बरियार, सूबेदार मेजर सीताराम, लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत चंद्र शुक्ल, समेत विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai