‘मुझे बस मां के पास जाना है’, सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक ने लगाई वतन लौटने की गुहार।

‘मुझे बस मां के पास जाना है’, सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक ने लगाई वतन लौटने की गुहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंद्रजीत का आरोप है कि उसके कफील (स्पॉन्सर) ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है, उसके मुताबिक, चारों ओर सिर्फ रेगिस्तान है और वह पूरी तरह अकेला पड़ गया है, उसे वापस जाना है

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। ‘मुझे बस मां के पास जाना है’, सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक ने लगाई वतन लौटने की गुहार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की संगम नगरी का एक युवक सऊदी अरब में मुश्किल हालात में फंस गया है। विदेश की धरती से उसने एक वीडियो जारी कर भारत लौटने की गुहार लगाई है। युवक का नाम अंकित भारतीय उर्फ इंद्रजीत है, जो कमाई के उद्देश्य से सऊदी अरब की राजधानी रियाद गया था। इंद्रजीत ने social media सोशल मीडिया  के जरिए अपने देश लौटने की अपील की है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी वतन वापसी में मदद की मांग की है।

इंद्रजीत मूल रूप से हंडिया तहसील के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के शेखपुर छतौना गांव का निवासी है। उसके पिता जयप्रकाश भारतीय मिस्त्री का काम करते हैं। दो भाइयों में वह बड़ा है, जबकि छोटा भाई रंजीत घर पर रहता है।

इंद्रजीत का आरोप है कि उसके कफील (स्पॉन्सर) ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है. उसके मुताबिक, चारों ओर सिर्फ रेगिस्तान है और वह पूरी तरह अकेला पड़ गया है। उसने बताया कि जिस काम का वादा किया गया था, उसकी जगह उसे रेगिस्तान में ऊंट चराने का काम दिया गया है।

रोते हुए शेयर किया वीडियो

इंद्रजीत ने रेगिस्तान से ही भावुक होकर रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया social media पर साझा किया है. वीडियो में उसने कहा कि वह बेहद डरा हुआ है और किसी तरह भारत लौटना चाहता है। वीडियो में इंद्रजीत ने यह भी दावा किया है कि वह अपनी पत्नी पिंकी और ससुर राजेश सरोज के दबाव में सऊदी अरब गया था. उसका कहना है कि अब उसे बस अपनी मां के पास लौटना है।

शादी और परिवार की स्थिति

इंद्रजीत की शादी जून 2020 में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुराना खोपा गांव की पिंकी से हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा है, और हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है। इंद्रजीत इसी साल 1 अक्टूबर को सऊदी अरब गया था। जांच में सामने आया कि उसे हर महीने लगभग 1200 रियाल (करीब 28 हजार रुपये) वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन अब उसे पूरी तरह अलग काम कराया जा रहा है।

परिवार बोला नया है इसलिए घबरा रहा

इंद्रजीत की मां रंजू देवी ने बताया कि बेटा पहली बार विदेश गया है, वहां का माहौल उसके लिए नया है, इसलिए वह घबरा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि बेटा दो साल का वीजा पूरा कर सही-सलामत लौटेगा. वहीं, पत्नी पिंकी ने कहा कि उनकी रोज़ बात होती है, कभी-कभी वह गुस्से में कुछ गलत बातें कह देते हैं, लेकिन मैं उन्हें समझाऊंगी कि social media सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो साझा न करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai