थप्पड़ मारने संबंधित घटना पर तत्काल एक्शन नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी।

थप्पड़ मारने संबंधित घटना पर तत्काल एक्शन नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल, मध्य प्रदेश। थप्पड़ मारने संबंधित घटना पर तत्काल एक्शन नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी। समाचारो के माध्यम से जानकारी मिलने पर खाद वितरण में विवाद को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शासकीय सेवा अनुरूप कर्तव्य निर्वहन आचरण में लापरवाही बरतने के संबंध में नायब तहसीलदार श्रीमती ऋतु सिंघई नायब तहसीलदार सौरा मंडल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि मण्डी परिसर में खाद वितरण के दौरान खाद लेने आई एक छात्रा को थप्पड़ मारने की खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने नोटिस जारी कर कहा है कि नायब तहसीलदार का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। अतएव उक्त संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण आज ही प्रस्तुत करें कि क्यों न उक्त लापरवाही के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। जवाब समय सीमा में एवं संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai