अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। 19 जून को सुबह 8:55 बजे लोको कालोनी से 67 लीटर अवैध शराब के साथ 6 तस्करों को पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पटना के राजीव और रविशंकर, बेलछी के दिलीप कुमार, भोजपुर के नवनीत कुमार और दुर्गेश कुमार तथा भभुआ के हंस लाल विंद को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों से 5 पिट्ठू बैग, 2 ट्रॉली बैग और एक झोला बरामद किया।

बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस की 88 बोतलें, आफ्टर डार्क ब्लू की 232 शीशियां और 8PM के 48 पाउच शामिल हैं। प्रत्येक यूनिट 180 ML की है। बिहार में इस शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai