मुगलसराय के अलीनगर वार्ड नंबर 9 में नगर पालिका की पाइप लाइन फटने से प्रतिदिन 10 हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के अलीनगर वार्ड नंबर 9 में नगर पालिका की पाइप लाइन फटने से प्रतिदिन 10 हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या पहले से ही गंभीर है। पाइप लाइन फटने से पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया है। यहां बच्चे पानी में खेलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि जब शुद्ध पेयजल ही नहीं मिलेगा तो जीवन यापन कैसे होगा।

इस समस्या को लेकर नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी अविनाश कुमार से शिकायत की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वर्तमान में पानी के जमाव से क्षेत्र में सांप जैसे जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai