शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
औरैया। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने शुक्रवार को कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में एसपी ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को न्याय मिल सके।
अभिषेक भारती ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी की इस पहल से फरियादियों के बीच विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि नए पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।










