ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट
बेरुआरबारी,बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी गांव में शुक्रवार के दिन दोपहर ढाई बजे के करीब 55 वर्षीय किराना दुकानदार ने दुकान में ही फासी लगाकर जान दे दी। घटना कि जानकारी जब गाँव के ही कुछ बच्चे समान लेने के लिए दुकान में गये तो उसे लटकता देख भाग खड़े हुए तथा घर जाकर यह बात बताई तो लोगो ने जाकर देखने के साथ ही घटना कि सुचना तत्काल पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गयी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
दरअसल बेरुआरबारी गांव निवासी जनार्दन राजभर उर्फ साधु के घर के पास ही टिन सेड में किराना कि दुकान चलाता था। इसी दुकान से वह अपने परिवार का खर्चा चलाने का काम करता था। घटना के वक्त घर के सदस्य रिस्तेदारी में किसी बिबाह समारोह में गये हुए थे। अचानक कब क्या हो गया यह कोई समझ नहीं पा रहा हैं।
वही गांव के लोगो ने बताया कि साधु समूह से कर्जा भी लिया था जिसका देने का दबाव भी उस पर था पैसे कि तंगी भी मौत का कारण हो सकता हैं। साधु के बगल में उसके भाई पुतुल राजभर के घर एक लड़की कि बरात भी आने वाली हैं। इस मौत से पूरे रंग में भंग हो गया हैं। जिससे समचार लिखें जाने तक साधु के परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया था।










