गुजरात में 30 वर्षीय युवक और 6 साल के बच्चे ने फांसी लगाई, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई सट्टी न्यू महाल के 30 वर्षीय युवक ने गुजरात में अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अंकुर गुप्ता ने करीब 8 साल पहले असम की रहने वाली सन्नी कुमारी से प्रेम विवाह किया था।

सन्नी कुमारी मुगलसराय रेल मंडल के डीआरएम के आवास पर घरेलू कार्य करती थी। विवाह के बाद दंपति को एक बेटा हुआ। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। छह महीने पहले दोनों का तलाक हो गया।

तलाक के बाद अंकुर अपने पिता के साथ गुजरात में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। उसका बेटा भी उसके साथ था, जबकि उसकी पूर्व पत्नी दिल्ली में रह रही थी। सोमवार को अंकुर ने अपने बेटे के साथ फांसी लगा ली।

बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों के शव घर पहुंचे। गुजरात पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai