मनौरी में एक गाय ने दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े को दिया जन्म।

मनौरी में एक गाय ने दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े को दिया जन्म।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महमूदपुर मनौरी निवासी मुकेश यादव के यहां जन्म हुआ दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

 

मनौरी/कौशाम्बी। यूपी के जनपद कौशांबी में कुदरत का अनोखा चमत्कार देखने को मिला है जहां एक गाय ने दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है।

गौरतलब हो कि यूपी के जनपद कौशांबी के चायल ब्लाक के महमूदपुर मनौरी रेलवे क्रासिंग पावर हाउस में एक दुर्लभ घटना सामने आई है जहां एक गाय ने दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। यह बछड़ा फिलहाल स्वस्थ है हालांकि इसके भविष्य को लेकर अनिश्चिता बनी हुई है। इस विचित्र बछड़े को जन्म देने वाली गाय के मालिक मुकेश यादव ने कहा कि यह बछड़ा शनिवार 27 सितम्बर पैदा हुआ है। बछड़ा चल नहीं पा रहा है इसके चलते बछड़े को गाय का ही दूध बोतल से पिलाया जा रहा है। देखने वाले लोगो का तांता लगा हुआ है। दूर दराज से लोग इस विचित्र चमत्कार को आ रहे हैं।

क्या कहता है मेडिकल साइंस???

पॉलीसेफली एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी भी जानवर, जिसमें स्तनधारी भी शामिल हैं, के दो सिर होते हैं।यह गर्भावस्था के शुरुआती दौर में समान जुड़वां भ्रूणों के ठीक से अलग न होने के कारण होता है।ऐसी स्थिति में बछड़े का शरीर एक ही होता है, लेकिन उसके दो सिर होते हैं. इस स्थिति में बछड़ा खड़ा होने में मुश्किल महसूस कर सकता है, क्योंकि सिर का वजन शरीर के संतुलन को बिगाड़ता है. पॉलीसेफली एक जन्मजात दोष है जो स्तनधारियों सहित कई जानवरों में देखा जाता है. यह एक अत्यंत दुर्लभ घटना है, जिसकी संभावना 40 करोड़ में से 1 बताई जाती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai