मुरादाबाद में एक दलित युवती ने वीडियो वायरल कर कुछ लोगों पर छेड़छाड़ व धर्म परिवर्तन कराने का लगाए आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक दलित युवती ने वीडियो वायरल कर कुछ लोगों पर छेड़छाड़ व धर्म परिवर्तन कराने का लगाए आरोप। जनपद मुरादाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक दलित युवती ने कुछ लोगों पर छेड़खानी लगातार परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाये हैं।

युवती ने सोशल मीडिया के जरिए इंसाफ की गुहार लगाई है उसका कहना है कि, उसे कुछ लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। युवती के आरोपों पर पुलिस का कहना है कि, आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि, जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है उसके भाई के खिलाफ पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उसे जेल भेजा गया था। इस मामले से जुड़े लोगों  की यह बहन है जिसने कि, एक प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस इस मामले की समीक्षा कर रही है। तकनीकी साक्षों और उपलब्ध सुबूतों की गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो में लगाए गए आरोपों का फिलहाल कोई ठोस आधार नहीं मिला है। लेकिन इसके बावजूद भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगें इन्हीं आधारों पर कार्यवाही की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai