आगरा। पकड़े गए आरोपियों से 17 किलो चांदी बरामद की गई है। वहीं पुलिस के द्वारा बताया गया कि दोनों ही आरोपी शातिर है और आगरा के अलावा अन्य जिलों में भी अपना दुकानदारों को शिकार बनाते हैं।
वही एसीपी हरी पर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि हरी पर्वत क्षेत्र के रहने वाले चांदी व्यापारी ने तहरीर दी थी कि राहुल और मनीष चांदी की पायल बनाने का काम करते हैं 5 अक्टूबर को दोनों उनके पास आए थे और उनसे पायल बनाने के लिए चांदी ले गए थे। शाम को उन्हें तैयार कर माल देना था मगर उन्होंने माल नहीं दिया दोनों से संपर्क किया लेकिन चांदी वापस नहीं की पीड़ित की तहरीर पर चांदी गवन का मुकदमा थाना हरी पर्वत में दर्ज किया गया है पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।
फिलहाल दोनों ही आरोपियों से थाना हरी पर्वत पुलिस ने पूछताछ के दौरान बताया कि राहुल के पिता को कैंसर है उसे रुपए की सख्त जरूरत थी तो वही दूसरे आरोपी के बारे में पुलिस ने बताया कि मनीष नशे का आदी है उस पर कर्ज था इसके लिए दोनों ने चांदी गवन करने का षड्यंत्र बनाया और चांदी लेकर फरार होने की फराक में थे फिलहाल थाना हरी पर्वत पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया है और गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है।










