टिकिट चेकिंग अभियान में अलीगढ़ जंक्शन पर 435 यात्रियों को प्रभारित कर 2,79,190/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए संकल्पित है। प्रयागराज मंडल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा के साथ टिकिट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।

10 मई को प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबन्धक अनिल कुमार गुप्ता एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/अलीगढ़, तपेश गोस्वामी ने वाणिज्य विभाग की टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल के साथ अलीगढ़ जंक्शन और यहाँ से गुजरने वाली 13 गाड़ियों की सघन जांच कर कुल 435 यात्रियों को प्रभारित कर 2,79,190/- रुपये वसूल किए गए।

रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएँ, कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai