शासन के निर्देश पर असहायों को ठंड से बचाने के लिए हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है…. तहसीलदार
मूरतगंज/कौशाम्बी। बढ़ती ठंड को देखते हुए तहसीलदार चायल पुष्पेंद्र गौतम ने काजीपुर में बांटे असहायों को कंबल। ग्राम काजीपुर में बढ़ती ठंड को देखते हुए शासन के निर्देश पर तहसीलदार चायल पुष्पेंद्र सिंह गौतम द्वारा वृहस्पतिवार को जरूरतमंदों, खासकर गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली और उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।तहसीलदार ने ठंड से बचाव के लिए गरीब, निराश्रित, असहाय, बुजुर्ग, दिव्यांग, पुरुष और महिलाओं को खोजकर कम्बल वितरण कराया।
उन्होंने कहा कि गरीब किसी भी जाती अथवा संप्रदाय का हो हमेशा उनके दुख में सहभागी बनने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म कार्य है।तहसील चायल क्षेत्र के ग्राम सभा काजीपुर में प्रशासन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए यह पहल की गई, जिसमें 20 जरूरतमंद महिला और पुरुषों को कंबल बांटे गए।
इस अवसर पर तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहा है। काजीपुर गांव में चिन्हित किए गए गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल उपलब्ध कराए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। उन्होंने तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान, लेखपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। तहसील प्रशासन ने बताया कि ठंड के मौसम में आगे भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे, ताकि उन्हें सर्दी से सुरक्षित रखा जा सके।










