क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा थाना बिलासपुर तथा क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा थाना शहजादनगर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा थाना बिलासपुर तथा क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा थाना शहजादनगर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई। तहसील बिलासपुर में गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक/अफवाहपूर्ण सूचनाएं प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया।
अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क है एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। सभी से प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai