कौशाम्बी। मेडिकल कॉलेज में सर्दी को देखते हुए ओपीडी का संचालन अब प्रातः 09 बजे से सांय 03 बजे तक। सर्दी के मौसम एवं चिकित्सा महाविद्यालय में आने वाले मरीजो की सुविधा के दृष्टिगत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के ओ.पी.डी. संचालन के समय में परिवर्तन करते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय सम्बद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों (नियमित / संविदा) को सूचित किया जाता है कि दिनांक:01 नवम्बर,2025 से अग्रिम आदेशों तक चिकित्सालय में ओ.पी.डी. के संचालन का प्रातः 09 बजे से सांय 03 बजे तक रहेगा।
यह जानकारी प्रधानाचार्य,स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ हरिओम कुमार सिंह ने दी।










