मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के निर्देशन में सघन बैंक निरीक्षण। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी (सीओ) द्वारा तहसील स्वार, टांडा व बिलासपुर क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का समस्त सघन बैंको में चेकिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों की मौजूदगी में बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने बैंक के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती, आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं ग्राहकों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुरक्षा मानकों में पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे पुलिस से निरंतर समन्वय बनाए रखें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें और भीड़भाड़ के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। थाना प्रभारियों को बैंक क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।










