परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा रात के अंधेरे में अधिकारियों को फटकार लगाने पर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने दिया बड़ा बयान, मंत्री के सभी आरोपी को किया खारिज
ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट
बलिया। जनपद मे NH 31 पर बने नए पुल का रात के अंधेरे में बिना मंत्री के जानकारी के उदघाटन को लेकर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बसपा के एकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर लगाये गए सभी आरोपो को बसपा विधायक ने किया खारिज।
बसपा विधायक ने कहा इस पुल का उद्घाटन तो मैंने नही किया ? जाकर भारत सरकार से पूछे मेरे कहने पर कोई उद्घाटन नही कर सकता मैं तो ओपोजिसन का लीडर हूँ यह विभाग मुख्यमंत्री जी का है। जो भी आरोप लगाना है लगाते रहे मगर जिले में काम करे। मंत्री जी जो प्रोजेक्ट उनके विधानसभा रसड़ा में आता था मंत्री जी जितिन प्रशाद से कह कर कटवा देते थे मुख्यमंत्री जी से भी मेरी शिकायत किये है क्या रसड़ा पाकिस्तान में है। मैन तो कभी आरोप उनपर नही लगाया। यहां की सड़कें 3 महीने में बनती है और उखड जाती है। हम आरोप लगाने लगेंगे और प्रमाण देने लगेंगे तो कही छुपने की जगह नही मिलेगी।










