संयुक्त व्यापार मंडल ने एस पी सिटी ऑफिस पहुंचकर एसएचओ सिविल लाइन और सर्विस लाइन टीम मोमेंटो को किया सम्मानित।

संयुक्त व्यापार मंडल ने एस पी सिटी ऑफिस पहुंचकर एसएचओ सिविल लाइन और सर्विस लाइन टीम मोमेंटो को किया सम्मानित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल ने एस पी सिटी ऑफिस पहुंचकर एसएचओ सिविल लाइन और सर्विस लाइन टीम मोमेंटो को किया सम्मानित। शहर में बीते दिनों हुई एटीएम लूट की वारदात का खुलासा करने पर संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह के कार्यालय पहुँचे और मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली थाना सिविल लाइंस और सर्विसलांस टीम को सम्मानित किया।

व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और प्रभावी कार्य प्रणाली की सराहना की संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल (जोनी) ने कहा कि एटीएम उखाड़कर ले जाने जैसी संगठित आपराधिक घटनाएँ व्यापारियों और आम जनता के बीच असुरक्षा का वातावरण पैदा करती हैं, लेकिन पुलिस द्वारा समयबद्ध तरीके से मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ लेना प्रशंसनीय कार्य है इससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन टीम और सर्विसलांस टीम के सदस्यों ने एटीएम लूट का खुलासा कर मुरादाबाद महानगर की जनता का दिल जीत लिया है एसपी सिटी रणविजय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि मुरादाबाद पुलिस भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ शहर में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए कार्य करती रहेगी इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम के साहसिक प्रयासों को सराहते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट किया और कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करेगा व्यापारियों द्वारा सम्मानित किए गए टीम में सीओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता, थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सैना, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, अनुज कुमार, विपिन पुण्डीर, हेड कांस्टेबल अंकुल, कांस्टेबल टिंकू व कुलदीप सर्विलान्स टीम को सम्मानित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai