कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के उधोश्याम नगर में प्रस्तावित कल्याण मण्डपम का भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर पुर वीरेंद्र सरोज फौजी ने भूमि पूजन कर आधारशिला रख क्षेत्रवासियों को सौगात दी है।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने भूमि पूजन कर उपस्थित लोगों को बारात घर के बारे में अपनी जानकारी को साझा किया व सरकार द्वारा चलाए जा रहे तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि कल्याण मण्डपम जिसे विवाह हॉल या बारात घर भी कहा जाता है शादी समारोहों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है यह एक ऐसा स्थान है जहां लोग अपने विशेष अवसरों को मनाने के लिए इकठ्ठा होते हैं कल्याण मण्डपम में आमतौर पर एक बड़ा हॉल एक मंच मेहमानों के लिए बैठने की जगह भोजन क्षेत्र और पार्किंग जैसी सुविधाएं रहेंगी ।इसी क्रम में नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने बताया कि कल्याण मण्डपम का निर्माण गरीबों और जरूरतमंदों को किफायती विवाह स्थल प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मंडप के जरिए उनके शुभ कार्य पूरे होंगे और कम पैसों में इसकी बुकिंग दी जाएगी वहीं इस कल्याण मंडप में वह सारी व्यवस्थाएं मौजूद रहेंगी जो मैरिज हॉल और अन्य जगहों पर रहती है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू, ओम नारायण शुक्ला, सभासद अंशुल केसरवानी, हरिश्चंद्र पाल, राजेश केसरवानी, अरुण केसरवानी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी, सहित सम्मानित सभासदगण, व्यापारीगण उपस्थित रहे।










