थाना कोखराज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

थाना कोखराज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। थाना कोखराज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। थाना कोखराज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 11.07.2025 को थाना कोखराज पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्त मेरी नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगा ले गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। पीड़िता के बयान व सक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65 (1) बीएनएस व 5J (2) /6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी थी। उपरोक्त क्रम में दिनांक 13.12.2025 शनिवार को थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सचिन पटेल पुत्र छेद्दू निवासी मोहनपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai