सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्षरत रहे स्व. कर्पूरी ठाकुर-सपा।

सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्षरत रहे स्व. कर्पूरी ठाकुर-सपा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न, स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्षरत रहे स्व. कर्पूरी ठाकुर-सपा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं जननायक, भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज पूरे श्रद्धा के साथसमाजवादी पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में विधायक विजमा यादव ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पिछड़े वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित तबकों के अधिकारों के लिए निर्णायक कदम उठाए। शिक्षा और सरकारी सेवाओं में आरक्षण लागू कर उन्होंने सामाजिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक पहल की, जिससे लाखों गरीब और पिछड़े परिवारों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा और सत्ता को सेवा का माध्यम माना। वे सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए आम जनता से सीधे जुड़े रहे। उनका पूरा जीवन शोषित, पीड़ित और कमजोर वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करने का उदाहरण है। कार्यक्रम में युवाओं से उनके विचारों को अपनाने, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक विजमा यादव, अमरनाथ सिंह मौर्य, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, वजीर खान, राजू पासी, शांति प्रकाश पटेल, राम अवध पाल, कुलदीपयादव, महेन्द्र निषाद, संगीता पटेल, बृजेश यादव, अचल यादव, सुरेश नेता, के के यादव, संगम लाल मौर्य आदि रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai