बुलंदशहर नगर के भवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी के अवसर पर मां चामुंडा का सिंगार कर हज़ारों श्रद्धालुओं ने दर्शन करके पूजा अर्चना की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलन्दशहर। आपको बता दे कि आज ही के दिन बुलन्दशहर के देवीपूरा के प्राचीन भवन मंदिर में मां चामुंडा को सिंगर कर हर वर्ष की भांति इस बार भी सुंदर-सुंदर फूलों से सजाया गया। और दूर-दूर से आये श्रद्धालुओं ने रामनवमी के अवसर पर दर्शन कर पूजा अर्चना की।

वहीं मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक प्रसाद वितरित किया गया औऱ दूर-दूर से आये श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बहुत शांत तरीके से दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। बता दे कि यह भवन मन्दिर प्राचीन काल से प्रसिद्ध है, जहां पांडवों ने भी पूजा अर्चना की थी। इस मंदिर को शक्तिपीठ मंदिर माना जाता है। और यहाँ मांगी हुई सभी मन्नत भी पूरी होती है।

वही इस मौके पर तरुण बंसल, रूपेश बंसल, रोहित बंसल, तुषार रस्तोगी, कृष्णा शर्मा, गौरव गोयल, मुकेश कुमार, विमल गुप्ता, आशुतोष गर्ग, महेश, मयंक बंसल, हनी अग्रवाल,राजू अग्रवाल, राहुल ठाकुर, अपार गर्ग आदि सैकड़ो की तादाद में मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai