माघी पूर्णिमा पर संगम नोज पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है, रविवार सुबह से भारी भीड़ उमड़ी, माघ पूर्णिमा स्नान के बाद कल्पवासी घर लौट रहे हैं, संगम घाट पर एटीएस तैनात
प्रयागराज। माघ पूर्णिमा पर त्रिवेणी तट पर भक्ति का महाकुंभ, 6 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी। माघ मेले में आज माघ पूर्णिमा का पावन स्नान श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही संगम नोज पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे थे कि श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते दिखे। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह 6 बजे तक करीब 60 लाख श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके है।
संगम घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एटीएस की तैनाती के साथ VIP मूवमेंट पूरी तरह रोक दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस वर्ष माघ मेला करीब 8000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और इसकी निगरानी AI तकनीक से की जा रही है।










