महेवाघाट पुलिस ने एसपी के निर्देशन में 01 करोड़ रुपए से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है

कौशांबी। थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 809 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 17,292 बोतल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना में प्रयुक्त ट्रक नं0 यूपी 22 एटी 2345, 5000 रूपया व दो अदद मोबाइल फोन बरामद बरामद हुए है।

जनपद में अवैध शराब तस्करी/विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.08.2025 को थाना महेवाघाट पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई की एक ट्रक नं0 यूपी 22 ए टी 2345 में अंग्रेजी शराब पंजाब से लेकर कौशाम्बी से चित्रकूट होते हुए सतना, रीवा के रास्ते रांची से बिहार जा रहा है यदि आप लोग तत्परता दिखाये तो पकड़ा जा सकता है। सूचना पर थाना महेवाघाट पुलिस टीम धाता मोड़ के पास पुहंची तो धाता तिराहे से 200 मीटर आगे मंझनपुर रोड के पास एक ट्रक आता हुआ दिखायी दिया, जिसे रोककर पूंछा गया तो गाड़ी में बैठे ड्राइवर व खलासी गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिन्हे घेरकर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1. रमेश कुमार पुत्र भारताराम 2. पप्पू राम पुत्र बाबूलाल मेघवा निवासीगण ग्राम बामरला थाना सेढ़वा जिला बाड़मेर, राजस्थान बताया।

वही जब पकड़े गये ट्रक की तलाशी ली गयी तो ट्रक ऊपर से रूई की बोरियों से ढका हुआ था, बोरियों को हटाने पर देखा गया तो उसके अन्दर कुल 809 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 17292 बोतल ब्राण्ड मैकडोनाल्ड नं01 व रोयल चैलेन्ज व जामातलाशी से 5,000/- रूपया व दो अदद मोबाइल फोन की बरामद हुई। जिनको देखने पर पाया गया चंडीगढ़ डिस्टलर्स एंड बॉटलर्स लिमिटेड, मोहाली, पंजाब द्वारा मैन्युफैक्चरिंग की गयी हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai