मुरादाबाद रेल मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल डीआर‌एम का तबादला अस्थायी व्यवस्था लागू।

मुरादाबाद रेल मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल डीआर‌एम का तबादला अस्थायी व्यवस्था लागू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल डीआर‌एम का तबादला अस्थायी व्यवस्था लागू।  नए वर्ष की शुरुआत में मुरादाबाद रेलवे मंडल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। रेलवे बोर्ड ने मंडल आर एम संग्राह मौर्य का तबादला करते हुए उन्हें पूर्व तट रेलवे में भेज दिया है। यह निर्णय भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद लिया गया है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार मुरादाबाद रेलवे मंडल को फिलहाल नियमित डीआरएम के बिना संचालित किया जाएगा। इस बीच उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार सिंह को अस्थाई डीआरएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वही नए डीआरएम की नियुक्ति तक मंडल से जुड़े सभी प्रशासनिक परिचालन एवं विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह तबादला राष्ट्रपति की अनुमति के पश्चात दिया गया है। जिससे आदेश की गंभीरता और महत्व और बढ़ जाता है। आदेश के प्रभावी होने की तिथि के संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा अलग से अधिक सूचना जारी की जाएगी। डीआरएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर अचानक हुए इस बदलाव को लेकर रेल कर्मचारीयों और अधिकारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। फिल हाल मुरादाबाद रेलवे मंडल में सभी की निगाहें नए अस्थाई डीआरएम की नियुक्ति पर टिकी हुईं हैं

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai