मीनू योगेश साहू ने तेरामील स्थित कार्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम किया पौधारोपण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेड़ हवा से हानिकारक प्रदूषकों को हटाते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है… जिला पंचायत सदस्य

कौशाम्बी। पौधारोपण महाभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को तेरामील स्थित कार्यालय परिसर में मीनू योगेश साहू जिला पंचायत सदस्य कौशाम्बी और जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा ने एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण किया।

उन्होंने इस दौरान कहा कि आइए, हम सभी संकल्प लें — ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाकर अपनी धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और भावी पीढ़ी को हरित भविष्य दें।जिला पंचायत सदस्य योगेश मीनू साहू ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। यह जलवायु परिवर्तन को कम करने, वायु को शुद्ध करने, मिट्टी के कटाव को रोकने, वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने, और जल संरक्षण में मदद करता है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने में सहायता करता है।पेड़ हवा से हानिकारक प्रदूषकों को हटाते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है।

उन्होंने कहा कि पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधे रखती हैं, जिससे मिट्टी का कटाव कम होता है। पेड़ वन्यजीवों के लिए भोजन, आश्रय और प्रजनन स्थल प्रदान करते हैं।पेड़ वर्षा जल को अवशोषित करते हैं और भूजल के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवमूरत पासी जी भी उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai