रामपुर में सर्राफा व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रामपुर में सर्राफा व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर। रामपुर के शहजाद नगर क्षेत्र में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के कई सर्राफा व्यापारियों ने हिस्सा लिया और व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं प्रमुख रूप से उठाईं। व्यापारियों का कहना था कि हाल के समय में कुछ घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों के चलते भय का माहौल बना हुआ है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि थाना स्तर पर अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराया जाए।

इसके बाद जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शहजाद नगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा से मुलाकात की और अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी ने सभी सर्राफा व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा रात्रि में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रखें। उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और सर्राफा बाजार की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

व्यापारियों की बैठक में उपस्थित विष्णु रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, रूपक रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, विजय रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, किशन लाल रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai