शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
दिबियापुर, औरैया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश एवं औरैया जिला के समस्त पदाधिकारियों द्वारा दिबियापुर फफूंद चौराहे पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर एक ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा को दिया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि औरैया जिले जनपद के विभिन्न नगरों में कई महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो लगी है लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की वर्तमान किसी भी नगर में नहीं है जिसके लिए फफूंद चौराहा दिबियापुर एक उपयुक्त जगह है प्रतिमा लगाए जाने के लिए संगठन कटिबद्ध है और पूरा प्रयास करेगा।










