मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद एसएसपी ने पुलिस क्लब परिसर का निरीक्षण किया फिंगरप्रिंट सेल के कार्यों की गुणवत्ता की गहनता से जांच की आवश्यक निर्देश दिए। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ पुलिस क्लब परिसर का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने विशेष रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षा और फिंगरप्रिंट सेल का जायजा लिया उन्होंने इन दोनों स्थानों पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की गहनता से जांच की संबंधित कार्यों को तरीके से और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के लिएं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्लब के सभी अधिकारियों को अपने गांव के प्रति सतर्क रहने और कार्यों को कुशलता पूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए उन्होंने पुलिस क्लब में साफ सफाई की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों की जांच पड़ताल की।










