कोर्ट के आदेश पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो भागों में बटी टीम ने दर्जनों अवैध आक्रमण को किया जमींदोज

अतिक्रमणकारियों से वसूला गया 28700 जुर्माना – जोनल अधिकारी अशोक कुमार

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। कोर्ट के आदेश पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर। कोर्ट के आदेश पर आज नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अशोक कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने शहर पश्चिमी के वार्ड नंबर 54 में हुए अतिक्रमण को न केवल ध्वस्त कराया बल्कि आक्रमणकारियों से रुपया 28700 का जुर्माना भी वसूला और चेतावनी जारी की दोबारा आक्रमण हुआ तो सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर पश्चिम के वार्ड नंबर 54 में स्थित नंदी चौराहे से लेकर  वीर अब्दुल हमीद तिराहा, जागृति चौराहे से लेकर मुजफ्फर बालू चौराहा तथा ताज मेडिकल से लेकर 120 फीट रोड स्थित आर्मी कॉलोनी तक बहुत से लोगों ने सड़क और पटरिया पर आक्रमण कर लिया जिसको लेकर एक स्थानीय निवासी  जगदीश सिंह बुंदेला ने जनहित याचिका दाखिल की जिस पर कोर्ट ने अतिक्रमण को हटाने का आदेश पारित किया। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को सुबह डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अशोक कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटाने के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमें नगर निगम के पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस के लोग भी शामिल हुए बड़ी संख्या में अतिक्रमण को हटाने के लिए मजदूर भी लगाए गए।

कोर्ट के आदेश पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर।
कोर्ट के आदेश पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर।

 

सुबह जैसे ही नंदी चौराहे पर भारी फोर्स और नगर निगम के कर्मी पहुंचे  तो वहां लोगों में दहशत फैल गई। सड़क पर आक्रमण कर रोड पटरी को छति पहुंचने वाले खुद ही अपना अपना अतिक्रमण हटाने लगे लेकिन टीम ने जब रुख किया तो फिर किसी की नहीं सुनी और एक-एक कर आक्रमण हटाए यहां पर मुजफ्फर बालू तिराहे पर कई लोगों ने सड़क पर बालू डंपिंग कर रखी थी उसे हटाया गया इसके साथ ही सड़क पर दुकान और ग्रिलों को भी नगर निगम की टीम ने बलपूर्वक हटाए इस दौरान अतिक्रमण की टीम ने यहां आक्रमणकारियों से 28 700 रुपए का जुर्माना भी वसूला। इस मौके पर  डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अशोक कुमार, कर्नल तंवर, ए राजेंद्र कुमार जेई राकेश कुमार सहित भारी फोर्स मौजूद रही।

डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अशोक कुमार ने फोन पर बताया कि कोर्ट के आदेश पर यहां दो टीमें बनाकर अतिक्रमण को हटाया गया साथी उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर नालियों से अतिक्रमण और रैंप नहीं हटाए गए तो मुकदमा कायम कर जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी फोर्स लगाई गई थी। पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai