मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मिलक, रामपुर। नगर पालिका परिषद मिलक ने किया रैन बसेरे का शुभारंभ। दीक्षा गंगवार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने जलकर परिसर बिलासपुर रोड मिलक में रैन बसेरे का शुभारंभ किया जिसमें कोई भी निराश्रित जरूरतमंद व्यक्ति रात गुजार सकता है।
शुभारंभ के अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं कुॅवर नरेंद्र सिंह गंगवार समाजसेवी भाजपा नेता एवं लिपिक गौरव कुमार, पार्षद विजय गंगवार, भूकन लाल राठौर, बसंत कुमार एडवोकेट, चंद्रभान मित्तल, प्रधान सरनाम सिंह, आदि उपस्थित रहे।










