मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी को नगर पालिका अध्यक्ष ने सौफा ज्ञापन। नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम ने एसआईआर फॉर्म भरने के लिए घर-घर जाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएलओ और सीएससी संचालकों के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करने के तरीकों पर चर्चा की। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि एसआईआर के कार्य को लेकर उनके आवास पर प्रतिदिन कैंप लगाया जाएगा, जहां लोग फॉर्म भरने में मदद ले सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस बीच, जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने एसआईआर फॉर्म समय पर जमा करें, ताकि डिजिटलीकरण का कार्य भी समय पर पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि यह कार्य केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।










