त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। करैली वार्ड नंबर 99 गुरू तेग बहादुर नगर में बरसात के समय हमेशा जलभराव की समस्याओ से जूझता रहा लेकिन इस बार यहां पर सभासद मानसून सत्र के पहले ही बड़े नालो एव छोटी नालियों की सफाई करा लिया गया।सभासद नाजिश परवीन के पति हाजी सलामउल्ला ने बताया कि मेरे वार्ड में किसी भी प्रकार की कोई जन समस्या नहीं है।
जल भराव के एक सवाल के जवाब में पार्षद पति हाजी सलामउल्ला ने बताया कि मेरे वार्ड में किसी भी प्रकार का वर्तमान में जल जमाव की स्थिति नहीं बन रही है, हम जब से पार्षद बने तब से अपने वार्ड के जो भी जन समस्याएं थी रोड, नाली, पानी बिजली उसके लिए हमने काम किया अगर थोड़ी बहुत समस्या है उसका भी जल्द निदान कर दिया जाएगा।
वही 60 रोड के आस पास एव पार्क कब्जे के सवाल पर हाजी सलामतउल्ला ने बताया कि 60 फीट रोड पर कुछ अवैध कब्जा है जिसके लिए हमने नगर निगम को चिट्ठी लिखकर के कार्यवाही की मांग की है। अवैध निर्माण और पार्कों पर कब्जा की शिकायत जनता लिखित में दें उसका निदान जरूर होगा।










