त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। प्रयागराज के जाने-माने व्यापारी नेता नईम उद्दीन उर्फ मुन्ना जी को समाजवादी पार्टी के 263 शहर दक्षिणी विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नई जिम्मेदारी पर स्थानीय व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष नईम उद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए वे दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने व्यापारियों और जनता से पार्टी को समर्थन देने की अपील की।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अजहर, प्रदेश सचिव मोहम्मद शरिक, देवी लाल यादव उर्फ बाबा, मोहम्मद रऊफ, रविंद्र गुप्ता, अध्यक्ष इस्तखार हुसैन, संदीप यादव सहित कई प्रमुख पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नईम उद्दीन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नईम उद्दीन की नियुक्ति से शहर दक्षिणी में समाजवादी पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।










