14 सितम्बर को समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 14.09.2024 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदार वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समझ वादों का निस्तारण किया जाएगा।


14 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज समस्त थानों के थानाध्यक्ष व बैंक के अधिकारियों की बैठक सभागार,जनपद न्यायालय, प्रयागराज में नोडल अधिकारी रविकांत द्वितीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशि कुमार द्वारा समस्त थानों के थानाध्यक्षों को मुकदमो के निस्तारण के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम द्वारा बैंक के अधिकारियों को व थानाअध्यक्ष को नोटिस तामील के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए। समस्त वाद कारियो से अनुरोध है कि वे अपने मुकदमों के तस्दीक अधिवक्ता के द्वारा उचित माध्यम से लोक अदालत के आयोजन से पूर्व संपन्न करा ले जिससे उनके मुकदमों का निस्तारण किया जा सके। यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम सचिव /अपर जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai