उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित।

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकता दौड़ एवं शपथ ग्रहण का भी हुआ आयोजन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित। सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलायी गयी। शपथ इस प्रकार है, “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा/करूँगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा/करूँगी। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/रही हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/करती हूँ।“

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित।

 

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे खेलकूद संघ एवं रेल सुरक्षा बल द्वारा महाप्रबंधक के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इस दौड़ में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों और रेल सुरक्षा बल कर्मियों के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। यह दौड़ महाप्रबंधक कार्यालय के संगम परिसर के सामने से प्रारंभ हुई।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, बालचंद्र अय्यर सहित प्रधान विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मुख्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai