रेहड़ी–पटरी वालों के लिए सम्मानजनक आजीविका का नया अवसर।

रेहड़ी–पटरी वालों के लिए सम्मानजनक आजीविका का नया अवसर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर प्रशासन का नवाचार प्रयास

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रेहड़ी–पटरी वालों के लिए सम्मानजनक आजीविका का नया अवसर। जनपद रामपुर में रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन को नई दिशा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अनूठी एवं दूरदर्शी पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत जनपद में निष्प्रयोज्य पड़े शासकीय वाहनों को पुनः उपयोगी बनाकर रेहड़ी–पटरी कार्य हेतु उपयुक्त मोबाइल यूनिट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस प्रयास की शुरुआत जिला चिकित्सालय में खड़ी एक निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस से की गई है, जिसे इस प्रकार परिवर्तित कराया जा रहा है कि रेहड़ी–पटरी से जुड़े पात्र व्यक्तियों को संगठित, सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार का अवसर मिल सके। चयनित व्यक्तियों को यह वाहन ऐसे स्थानों पर लगाने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा जहाँ यातायात बाधित न हो तथा रोजगार की संभावनाएँ स्वाभाविक रूप से मौजूद हों। यदि यह प्रयास सफल रहता है, तो जनपद में उपलब्ध 50 से अधिक निष्प्रयोज्य शासकीय वाहनों को भी इसी प्रकार रूपांतरित कर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी। यह पहल संसाधन प्रबंधन, शहरी व्यवस्था और आजीविका संवर्द्धन का एक उत्कृष्ट और रचनात्मक उदाहरण बनने की क्षमता रखती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai