बीजेपी पार्टी की तरफ से पत्थर गिरजाघर से तिरंगा यात्रा निकाली।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास भाजपाई जुटें और हाथों में तिरंगा लेकर यहां से पैदल ही सुभाष चौराहे तक पहुचे। तिरंगा यात्रा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान के जरिए जनता को बताएंगे कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत में कैसे अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया। बताएंगे कि किस प्रकार से मोदी सरकार ने कूटनीतिक सफलता को प्राप्त करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और दुश्मन को कितना नुकसान पहुंचाया।

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकियों के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर BJP पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इस तिरंगा यात्रा में सभी धर्मो से जुड़े लोगों के साथ-साथ दिव्यांगजन भी बड़े ही उत्साह से इस यात्रा में शामिल हुए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai