ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए तीन विधायकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके कारण उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
अवलेश सिंह ने दावा किया कि निष्कासित विधायकों के जाने से क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा ही पार्टी की ताकत है और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी मजबूत हो रही है।
अवलेश सिंह ने कहा कि भाजपा की विभाजन कारी नीतियों के कारण ही समाज में तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा का सफाया होगा और समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की एकता और मजबूती ही पार्टी के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है।










