शराब नहीं मिलने पर पति ने पत्नी पर किया हमला, पत्नी पहुँची थाने।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डंडे से वार कर हाथ किया जख्मी, देवर ने भी दी गालियां, महिला ने थाने में की शिकायत

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जनपद के सोरांव थाना अंतर्गत एक महिला को शराब छिपाने के आरोप में पति और देवर ने प्रताड़ित किया। परेशान पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसका पति अपने भाई के साथ नशे धूत घर आया। दोनों घर में रखी शराब को खोजने लगे। शराब नहीं मिलने पर उन्होंने पत्नी से पूछताछ की।

पत्नी के मना करने पर पति और देवर ने उसे गालियां गलौज की। पति ने गुस्से में आकर डंडे से पत्नी के हाथ पर वार कर दिया। इस हमले से उसके हाथ से खून निकलने लगा। पीड़िता अपने बच्चों के साथ सोरांव थाने पहुंची। उसने पति और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

वही थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि शिकायत मिल गई है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai