रोहिणी, दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में mcd द्वारा आम जन को स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई कई किलो मीटर लम्बी मानव चैन बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मानव चेन में निगम कर्मी, स्कूली छात्र छात्राएं, अधयापक, स्थानीय निवासियों समेत बहुत से राहगीरों ने भी हिस्सा लिया और स्कूली बच्चो ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोगो को साफ सफाई के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
इस मोके पर दिल्ली mcd के डिप्टी मेयर मास्टर जय भगवान, mcd नेता सदन प्रवेश वाही समेत रोहिणी ज़ोन के डिप्टी चेयरमैन और कई निगम पार्षदों समेत रोहिणी जोन के डिप्टी कमिश्नर प्रेम मंडल और mcd के कई पदाधिकारियों भी शामिल रहे हैं करीब 3 से 4 km लम्बी इस मानव श्रंखला में लोगो के हाथों में तिरंगे झंडे थे।
इस तरह के कार्यक्रम आम लोगो मे कहीं न कहीं देश को स्वस्छ बनाने के लिए प्रेरित करते हैं और ये समय- समय पर होते रहने भी चाहिए।










