ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों को यह प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाएगा….. बीईओ चायल
कौशाम्बी। विकासखंड चायल के ब्लॉक संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी नसरीन फारूकी के मार्गदर्शन में एनसीईआरटी नवीन पाठ पुस्तक आधारित पांच दिवसीय एफएलएन प्रथम बैच का शिक्षक प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में दो बैच बनाकर कुल 100 शिक्षकों एवं शिक्षामित्र को प्रशिक्षण प्राप्त हुआ
ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों को यह प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में संदर्भ दाता विनय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, शालिनी कुशवाहा, पूनम सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह ने 5 दिनों में एकेडमिक वर्ष में पाठ पुस्तक, कार्य पुस्तिका, पठन अभ्यास, प्रवाहपूर्ण पठन, शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी के बारे में विस्तार से चर्चा की और कक्षा कक्ष में उसके क्रियान्वयन के बेहतर प्रयोग और उपाय को विस्तार पूर्वक बताया जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विद्यालय को निपुण की श्रेणी में लाया जा सके।
आज प्रशिक्षण के समापन में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रशिक्षण का समापन किया गया।










