सपा प्रमुख की गिरफ्तारी पर सपाई आक्रोशित, कहा एस आई आर के नाम पर मतदाता सूंची में की जा रही गड़बड़ी का सड़क से लेकर सदन तक करेंगे विरोध।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। एस आई आर के नाम पर मतदाता सूंची में की जा रही गड़बड़ी पर नाराज विपक्ष के नेताओं के चुनाव आयोग जाकर विरोध जताने से पहले ही रास्ते में रोक कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं की गिरफ्तारी पर स्थानीय सपा जनों ने आपात बैठक कर इस घटना पर आक्रोश जताते हुए सरकार एवं चुनाव आयोग की तीखीआलोचना की है।

सपा नेताओं ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को तानाशाही एवं लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए कहा है कि जिस तरह से चुनाव आयोग एस आई आर के नाम पर मतदाता सूंची में मनमानी तरीके से गड़बड़ी कर रहा है ऐसा बर्दास्त नहीं किया जायेगा। सपा नेताओं का आरोप है कि सत्ता के इशारे पर चुनाव आयोग विपक्ष से मिलकर बात नहीं करना चाहता है जबकि विपक्षी नेताओं के पास मतदाता सूंची में गड़बड़ किये जाने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है। इसका ताज़ा उदाहरण है कि उत्तर प्रदेश में कुछ माह पहले संपन्न विधानसभा के उपचुनाव के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा 18000 लोंगो के नाम विलोपित किये जाने की सूंची हालफंनामा के साथ चुनाव आयोग को सौंपी थी मगर आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई सरकार और आयोग तय नहीं कर पाया है।

सपा कार्यालय पर आहूत आपात बैठक में नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये पूरा पीडीए समाज आगे आ चुका है और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को तैयार है। सपाजनों ने अखिलेश यादव सहित गिरफ्तार नेताओं की शीघ्र रिहाई न किये जाने पर बड़े आंदोलन के लिये बाध्य होने की जानकारी देते हुए कहा है कि इसके लिये सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, रविन्द्र यादव एडवोकेट, संदीप यादव पूर्व प्रत्याशी, दान बहादुर मधुर, राम अवध पाल, आर एन यादव, योगेश पाल, सचिन श्रीवास्तव, नाटे चौधरी, रोहित यादव एडवोकेट, भोला कुशवाहा, संजय सम्राट, स्वतंत्र यादव, मेहरबान सिंह, अमित मुलायम, हरिश्चन्द्र यादव, विनोद, शैलेन्द्र पाल, आदि मौजूद रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai