श्रावण मास के चौथे व अंतिम सोमवार को सुबह से ही लगातार होते रहे अभिषेक भक्तों की लगी रही लगातार भीड़।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में त्रिवेणी बाँध पर जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ 25वें दिन भी अनवरत जारी

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। विश्व जन कल्याण, सर्व मनोकामना पूर्ति एवं भूतभवान भगवान शिव को समर्पित अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण विर्सजन महायज्ञ आज 25वें दिन भी त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर के बगल नागा बाबा की गुफा के सामने अनवरत जारी रहा। यज्ञस्थल पर आज सौरभ शुक्ला, पूनम मिश्रा, रोहित प्रजापति, दशरथ तिवारी, श्रीमती छाया त्रिपाठी, आशीष केसरवानी ने सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर बारी-बारी से भूतभावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

आज यज्ञ स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रो० गिरीश चन्द्र त्रिपाठी एवं पाण्डेय क्लासेज के निदेशक बृजेश पाण्डेय, ओझा हॉस्पिटल के डॉ एल० एस० ओझा, ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्रा० लि० प्रयागराज के मैनेजर अमित सिंह उपस्थित रहे और भगवान शिव जी की आरती कर विश्व जन कल्याण की कामना किया।

यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की भगवान शंकर को सर्वाधिक प्रिय श्रावण मास का चौथा व अंतिम सोमवार चार अगस्त यानी आज है। सावन के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भोलेशंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। संस्था के प्रवक्ता एवं महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय ने समस्त शिवभक्तों से यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव के कृपा पात्र बनने की अपील किया।

सम्पूर्ण सावन मास तक अनवरत चलने वाले अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ के आज 25वें दिन के रुद्राभिषेक आरती एवं विसर्जन में मुख्य रूप से राजनाथ तिवारी, स्वामी सिद्ध बाबा, अनिल श्रीवास्तव, संजय बनकटा, सत्य प्रकाश पाण्डेय, आकांक्षा पाण्डेय, मधुबाला पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे यज्ञ अनवरत जारी रहेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai