77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यमंत्री ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन असंख्य देशभक्तों जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर दिया। देश सीमा की सुरक्षा एवं आतंकवाद को खत्म करते हुए शहीद हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के गौरव की बात है। हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल उपहार प्रदान करता है। यह संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार इन मूल्यों को केंद्र में रखकर एक ऐसे उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही है। जहां अन्नदाताओं के खेत लहलहा रहे हैं। महिलाएं सशक्त होकर आत्मनिर्भर बन रही है, युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचा रही है। उत्तर प्रदेश डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान की मूल भावना के अनुरूप सुशासन, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सर्वांगीण विकास के पद पर दृढ़ता से अग्रसर है। सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समस्त एवं समता मूलक राज्य के निर्माण में जुटी है। सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त अनुभव करें।

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प लें तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करें।
व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्र निरंतर उपलब्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। आपके परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्र भावना के साथ हम विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, संविधान का सम्मान करने तथा अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
साथ ही उन्होंने सभी से संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी कराया।

इस दौरान राज्यमंत्री के साथ क्रास कंट्री रेस की विजेताओं में दीपक प्रथम, नेगपाल द्वितीय, राहुल तृतीय तथा महिला क्रास कंट्री रेस में दीपा प्रथम, छवि द्वतीय एवं गुगुन तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai