पंकज चौधरी भाजपा के नवयुक्त प्रदेश अध्यक्ष घोषित।

पंकज चौधरी भाजपा के नवयुक्त प्रदेश अध्यक्ष घोषित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी, कार्यालय रामपुर पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का लाइव कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। पंकज चौधरी भाजपा के नवयुक्त प्रदेश अध्यक्ष घोषित। उत्तर प्रदेश, भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की घोषणा की। शनिवार को एकमात्र नामांकन होने की वजह से पहले ही उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई थी। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में इसकी घोषणा की गई और यह कार्यक्रम लाइव टीवी पर चलाकर सभी रामपुर के पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागृह में देखा।

इस मौके पर केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने पंकज चौधरी की जीत की घोषणा की। सभी कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका अभिवादन किया, सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने की खुशी में अपनी प्रसन्नता को व्यक्त किया।

भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी, ऋषि पांडे, राजनकुमार चौहान, संजय पाठक, पारुल अग्रवाल, जूही सिंह, प्रमोद आहूजा, अब्देश शर्मा, संजय यादव, सरदार विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र सैनी, प्रशांत पंडित, अमित चंद्रा, आकाश सक्सेना, मिनी पांडेय, ओम प्रकाश लोधी, राजू सुमन, विवेक रुहेला, भव्य उप्पल, मनु सक्सेना, धर्मवीर यादव, लाल सिंह प्रजापति, श्रेयांश भारद्वाज, राजकिशोर सैनी, मयंक सक्सेना, शुभम सक्सेना, सत्येंद्र सिंह, सतपाल दिवाकर, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai