केन्द्रीय विद्यालय चकिया में अभिभावक-विद्यार्थी अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। केन्द्रीय विद्यालय चकिया में अभिभावक-विद्यार्थी अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित। जनपद चंदौली के नवसृजित केन्द्रीय विद्यालय, ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ, चकिया में सत्रारंभ के पूर्व दिवस पर अभिभावक-विद्यार्थी अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी.के. सिंह, कमांडेंट एवं नामित अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति तथा विशिष्ट अतिथि श्री के.के. भारती, पूर्व प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय रहे। शिक्षक आनंद प्रकाश गौतम ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की गतिविधियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि श्री पी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चकिया क्षेत्र के निवासियों के लिए यह विद्यालय एक वरदान सिद्ध होगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा।

प्रभारी प्राचार्य मनीष पांडेय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को स्वागत किट का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के शुभारंभ की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा अब समाप्त हो गई है और आगामी दिवस से विद्यालय आमजन एवं विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से संचालित होने लगेगा।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मुख्याध्यापक सुशील कुमार ने किया।

इस अवसर पर सोमिल भारती, डॉ. सुनील कुमार, सीरत फातमा, श्वेता, मधुलता मौर्य, ममता, रीना एवं निधि सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai