पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास प्रयागराज का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रसूलाबाद घाट गंगा आरती परिसर गंगा किनारे प्रयागराज में हुआ सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास प्रयागराज का अंतरराष्ट्रीय दिवस समारोह जिला प्रभारी वीरेंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण एवं योग कक्षा संचालक तथा साधक गण शामिल हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम रसूलाबाद घाट गंगा किनारे गंगा आरती परिसर में 21 जून को प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक योग अभ्यास व सूक्ष्म ब्यायाम राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न हुआ
जिस पर लोगों ने खुशी जाहिर किया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में भगवान सिंह, सूबेदार सिंह, उमेश मेहता, इंद्रभान हिमालय, भूपेंद्र, कमलेश सिंह, कन्हैयालाल, दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ योग शिक्षक अनूप सचान, राम सुमेर आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे मीडिया प्रबंधन का दायित्व श्याम सुंदर सिंह पटेल ने निभाया तथा अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र सिंह ने किया व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai